फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का शव लेकर थाने पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत होने के बाद शनिवार को शव लेकर पत्नी पवांरा थाने पहुंच गई। पड़ोसियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में खूब हो हल्ला मचाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पवांरा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी युवक विनोद कुमार (45) की प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। उनकी पत्नी राधा देवी शव लेकर पवांरा थाने पहुंच गईं और हंगामा करते हुए पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। पत्नी मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गईं। पत्नी का आरोप था कि 26 जुलाई की रात पड़ोसियों ने जमीन संबंधी विवाद में उनके पति को मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज कराने के बाद वह ठीक हो गए, लेकिन 5 अगस्त को उनकी हालत पुन: बिगड़ गई। उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि महिला द्वारा लगाए जा रहे आरोप को देखते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके पहले मारपीट की घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें