फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला घायल, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र पिंडरा गांव में बुधवार की देर रात जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला की पिटाई कर दी, जिसे वह घायल हो गई। बृहस्पतिवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिंडरा गांव निवासी संगीता देवी व बुधिराम में काफी सालों से जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की देर रात को बुधिराम और उनके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे से पीटकर संगीता देवी को घायल कर दिए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद बृहस्पतिवार को संगीता देवी ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी जफराबाद योगेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला था। महिला की तहरीर पर बुधिराम मौर्य, मंगला मौर्य व मनोज मौर्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें