फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में स्वयंसेवकों का पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को टीडी कॉलेज के मैदान से नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: टीडी कॉलेज के मैदान में पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवकों का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने कहा कि हिंदू के नाते ही भारत की पहचान है। देश के निर्माण में संघ की अहम भूमिका है। इसलिए स्वयंसेवक समाज के प्रत्येक क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हैं। कार्यक्रम में जिला संघ चालक वेद प्रकाश, विभागप्रचारक जगदीश, विभाग कार्यवाह शिव प्रकाश, मनोज नगर प्रचारक अतुल, नगर कार्यवाह राजीव, जिला प्रचार प्रमुख अजय पाठक, खेल तथा युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें