बंदियों को विधिक जानकारी देने के लिए शुक्रवार को जिला कारागार में विधिक जागरूरता शिविर का आयोज न किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी रावत की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण करने के साथ बंदियों को विधिक जानकारी दी गई।
सचिव शिवानी रावत ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है। बंदी भी इसका लाभ उठा सकते हैं। डिप्टी जेलर, कमलेंदर प्रताप सिंह ने कहा कि जिला कारागार में कुल 1123 पुरूष तथा 66 महिला बंदी हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के 501 बंदियों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 308 बंदियों को वैक्सीन की द्वितीय डोज दी जा चुकी है। कुल 809 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। बच्चों के नाश्ता, भोजन, पढ़ाई आदि की उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर डिप्टी जेलर कमलेंदर प्रताप सिंह, जेल पीएलवी गण दीपक, सुरेंद्र, विमल, विकास व त्रिभुवन यादव आदि उपस्थित रहे।