फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रेलवे पटरी पर लगाया लाल झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। करणी सेना के पूर्वांचल महासचिव गुलाब सिंह को नजरबंद किए जाने से उनके संगठन के लोग और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बृहस्पतिवार को उनके आवास पर पहुंचे लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। हालांकि आक्रोशित लोगों ने पुलिस की सख्ती के बाद भी रेलवे लाइन पर झंडा लगाकर प्रदर्शन किया। सीओ ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

करणी सेना के पूर्वांचल महासचिव व ग्रामीणों ने क्षेत्र के गोधुवा में रेलवे लाइन के अंडर बाईपास में पानी भरने के विरोध में बृहस्पतिवार को रेल यातायात बाधित करने का फैसला किया था। इसकी जानकारी होने पर थाना प्रभारी सदानंद राय व जंघई जीआरपी के इंस्पेक्टर हुकुम सिंह सहित पुलिस बल करणी सेना भारत के पूर्वांचल महासचिव गुलाब सिंह के आवास पर सुबह भोर में चार बजे ही पहुंच गए और उन्हें नजरबंद कर दिया। इसकी सूचना करणी सेना के पदाधिकारी व ग्रामीणों को हुई तो वह आक्रोशित होकर गुलाब सिंह के आवास पर पहुंच गए। जहां पर काफी देर तक पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक होती रही। पुलिस को चकमा देकर गुलाब सिंह ग्रामीणों के साथ रेल यातायात बाधित करने के लिए रेलवे लाइन पर पहुंच गए। जहां पर ग्रामीणों ने पटरी के दोनों तरफ लाल झंडा लगा दिया। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह और रेलवे विभाग सीनियर सेक्टर इंजीनियर एसके पाल भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि जल्द ही अंडर बाईपास में हो रहे जलभराव की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस अवसर पर प्रधान राजमणि यादव, प्रकाश पाल, महेश पाल, मुलायम यादव, अलादीन, राकेश, गौतम, रत्नेश सिंह, रमेश सिंह, राजाराम यादव, रामसूरत, मुरालीलाल, गुलशन प्रसाद, कोमल यादव, पप्पू यादव ,राजा यादव, लंकेश्वर ओझा, पप्पू दुबे ,अमित सिंह, प्रमोद सिंह व रवि सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें