फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदेवरा गांव के पकड़िया ताल के पास रखे गए डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

भदेवरा गांव में पकड़डिया ताल के पास ग्राम प्रधान सावित्री देवी के प्रतिनिधि सत्यानंद चौबे डा. भीमराव आंबेडकर के मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। मंदिर में लगाने के लिए डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बाहर ही करीब पांच माह से रखी थी। आरोप है कि शनिवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। कुछ ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने लगे। जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार भी पहुंच गए। हालांकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यानंद चौबे ने कहा कि प्रतिमा एक सप्ताह के अंदर लगा दी जाएगी। इस बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिमा सुनसान जगह पर रखी गई थी। माहौल खराब करने के लिए कुछ अराजक तत्वों ने यह कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें