जौनपुर जिले में एक एंबुलेंस का सवारियों को ढोने का वीडियो वायरल हो रहा है। एंबुलेंस में महिलाओं व पुरुषों को लेकर गांव में पहुंची एंबुलेंस का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वायरल कर दिया। एंबुलेंस में सवार सभी लोग झाड़-फूंक के लिए गांव में पहुंचे हैं।
जौनपुर जिले के विकासखंड बरसठी के दंताव गांव में यात्रियों से भरी एंबुलेंस गांव में पहुंची। इस दौरान कुछ जागरूक ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसे लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सदर जौनपुर से यात्रियों को लेकर बरसठी के दंताव गांव में झाड़ फूंक करवाने के लिए महिलाओं और पुरुषों को लेकर आई है। जिसमें चार महिलाएं और साथ में वाहन से उतरते दो पुरुष हैं, जो पीछे गेट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। गांव के लोगों से पता चला कि यह एंबुलेंस किसी मरीज को नहीं बल्कि किराए पर यात्रियों को ढोने का काम कर रही है।
वीडियो बनाने वाले लोगों ने जब ड्राइवर से पूछा की आखिर एंबुलेंस से सवारी किसके कहने पर लाद रहे हो। इस पर उसने वीडियो बंद करने के लिए फोन की ओर झपटा और अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास किया। एंबुलेंस में सवारी ढोने का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ विभाग पर सवाल खड़ा हो रहा है।