फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Road Accident: बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 13 Dec 2023 01:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

सरपतहां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी पारस बिंद(40) पुत्र राम प्रसाद बिंद मंगलवार को किसी काम से शाहगंज आया था। देररात बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही सुल्तानपुर रोड के मलहज मोड़ के समीप बाबू पुरवा गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जौनपुर सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में शाहगंज क्षेत्र के बाबू पुरवा गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी पारस बिंद(40) पुत्र राम प्रसाद बिंद मंगलवार को किसी काम से शाहगंज आया था। देररात बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही सुल्तानपुर रोड के मलहज मोड़ के समीप बाबू पुरवा गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
इस प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक के मौत की सूचना मिल रही है। तथ्यों के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें