फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाथों में पिस्टल लेकर सिपाही ने बनाया दबंग स्टाइल में वीडियो, एसपी ने बैठाई जांच

Mon, 31 May 2021 12:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जिस सिपाही का वीडियो वायरल हुआ वह जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली में तैनात है। जो बलिया जिले का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही ने सोशल मीडिया से हटा दिया।
विज्ञापन
सिपाही का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारी जुबान भी, हमारी गोली की तरह दुश्मनों से सीधी बात करती है, टिकटॉक पर नहीं... जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली में तैनात सिपाही का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हाथों में पिस्टल लेकर पुलिस की वर्दी में बनाया गया यह वीडियो सिपाही ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। दबंग स्टाइल का यह वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में चर्चाएं तेज हो गई है। आनन-फानन सिपाही ने इसे डिलिट भी कर दिया। एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन


मूल रूप से बलिया जिले का निवासी अंकुश सिंह यहां शाहगंज कोतवाली में पिछले एक वर्ष से तैनात है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट की। करीब 19 सेकेंड के इस वीडियो में वह थाने की सरकारी गाड़ी पर खड़ा और बैक ग्राउंड में अभिनेता राजकुमार की आवाज में डायलॉग जो यहां बांधा गया, समझो उसकी अर्थी उठ गई... बज रहा है।

वीडियो के अगले सीन में वह वाहन के अंदर सवार है और हाथों में पिस्टल दिखा रहा है। वीडियो के अंतिम दृश्य में सिपाही पिस्टल कैमरे की ओर तानते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया में कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आया तो पुलिस अधिकारी भी हरकत में आए। सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में सिपाही दोषी मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें