फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के सहुरा गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की मां ने पति व ससुरालीजन पर दहेज के लिएहत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी पतिराम की पुत्री सुनीता (28) से छह वर्ष पूर्व सहुरा गांव निवासी रवींद्र से हुई थी। रवींद्र वाराणसी में रहकर रोजगार करता है, जबकि पत्नी गांव में ससुरालीजन के साथ रहती थी। शनिवार की रात भोजन करने के बाद वह सोने चली गई। देररात ससुरालीजन ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी कि सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुनीता रवींद्र की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से भी रवींद्र के दो बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मृतका की मां शुभावती देवी दामाद पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें