भाजपा विधायक गाड़ी पर पीएम-सीएम का फोटो लगाकर कर रहे प्रचारक।
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में जौनपुर जिले के बदलापुर के भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा समेत दो लोगों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, इस मामले में विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि वह पुरानी फोटो है, जो किसी ने वायरल कर दी है। गाड़ी में कहीं भी मेरा समर्थक या मैं नजर नहीं आ रहा हूं। जब से मेरी प्रचार गाड़ी बनकर आई है तब से वह प्रचार के लिए नहीं निकली है।
बदलापुर से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के समर्थन का प्रचार वाहन क्षेत्र में घूम रहा था। इसकी तस्वीर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा आदि की तस्वीरें लगी थीं। इसके अलावा गाड़ी के बोनट पर अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीर लगी थी।