फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: जौनपुर के सात बच्चों ने बढ़ाया जिले का मान, पाया प्रदेश में 9वां और 10वां स्थान

Sat, 20 Apr 2024 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

UP Board Result 2024: शनिवार को रिजल्ट जारी होने के बाद  घरों में खुशी का माहौल रहा। बेहतर अंक पाने वाले छात्रों का विद्यालयों में स्वागत किया गया। प्रदेश की सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश भर में 9वां और 10वां स्थान हासिल किया है। - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में जिले के सात छात्रों ने प्रदेश की सूची में स्थान बनाकर नाम रोशन किया है। इसमें हाईस्कूल के तीन और इंटर के चार छात्र शामिल हैं। जिन्होंने प्रदेश भर में 9वां और 10वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


हाईस्कूल में बीआरए इंटर कालेज सिकरारा के महावीर यादव और आदर्श यादव ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इंटर में कुटीर इंटर कालेज चक्के की श्रेजल गुप्ता ने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर 9वां स्थान मिला।

सरस्वती इंटर कालेज ऊंचगांव की शिवांगी पटेल, आरएलएसएसआईसी नकहरा खानदेव के दिव्यांश उपाध्याय, हरिओम एसएस इंटर कालेज कीर्तापुर की शिप्रा पांडेय और स्वामी गोकुलानंद इंटर कालेज शिवरहिया के उज्जवल यादव ने क्रमश: 96 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की सूची में 10 वां स्थान बनाकर जिले का मान बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें