फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली, मनपसंद गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद; चार लोगों पर केस

Sat, 20 Apr 2024 10:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ौना गांव में शुक्रवार को आई बारात में निमंत्रण देने गए युवक को गांव व बगल के मनबढ़ दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

 पीड़ित पिता गांव निवासी पप्पू बिंद का कहना है कि गांव में राम प्रसाद बिंद की पुत्री सोनी का विवाह आजमगढ़ जनपद के खरहोत्ती लसड़ा खुर्द के जोखन के सुपुत्र गोबिंद से तय हुआ था। 

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात आई बारात में निमंत्रण देने पहुंचा गांव निवासी पूर्व प्रधान पप्पू बिंद के पुत्र अमन (18) से द्वारचार के दौरान नर्तकी को मनबढ़ों ने अपने मनपसंद गाने पर डांस कराने की बात कही। नर्तकी द्वारा इनकार करने पर अवैध असलहा दिखाकर धमकाने का प्रयास किया।

उसी बात का विरोध करने पर मनबढ़ों ने अमन को गोली मारकर घायल कर दिया। बाएं पैर में लगी गोली से घायल युवक को दबंगों ने उठाकर कही दूर ले जाने लगे। उसी दौरान घायल युवक ने किसी तरह उनके चंगुल से भाग कर घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दिया।

मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया की खाने को लेकर आपस में हुए विवाद पर चली गोली से युवक घायल हुआ है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें