नेवढ़िया क्षेत्र के भरहूपुर गांव स्थित बसुई नदी में शनिवार को दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भरहूपुर के ग्रामीण ने शनिवार दोपहर में नेवढ़िया पुलिस को सूचना दी कि बसुई नदी में एक शव बहता हुआ दिखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि शव करीब 10 दिनों के ऊपर का लग रहा है। इससे पहचान में नहीं हो रही है। हालांकि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि किसी पुरुष का है और उम्र लगभग 50 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।