फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर में शनिवार को वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

महाराजगंज के केवटली निवासी अजय कुमार पुत्र राम चंद्र बाइक से सुजानगंज जा रहे थे। इस बीच रास्ते में सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे ले लिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पास से प्राप्त आधार कार्ड व अन्य माध्यम से घर पर सूचना दी जा चुकी है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें