फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दो हजार के नोट पर कमल, हाथी क्यों'

Mon, 27 Feb 2017 01:17 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करती सांसद डिम्पल यादव। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सासंद डिंपल यादव ने कहा है कि सपा की बढ़त देखकर विपक्षी दलों की खिसियाहट बढ गई है, और मंच पर जहर उगल रहे हैं। समाजवादी एंबुलेंस सेवा में समाजवादी शब्द लिखे होने पर भाजपा के लोग आपत्ति जता रहे हैं। हम समाजवादी नहीं लिख सकते तो यह बताएं दो हजार के नोट पर कमल और हाथी का निशान क्यों है? वह रविवार को शाहगंज और बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित कर रही थीं। उधर, डिम्पल को देखने के लिए युवाओं का क्रेज इतना रही कि वह पेड़ों पर चढ़ गए  जबकि बदलापुर में बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी तक पटकनी पड़ी।
विज्ञापन


घनश्यामपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के श्रीगणेश राम इंटर कालेज बटाऊवीर में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा कि कहते थे नोटबंदी से आतंकवाद रुक जाएगा। क्या आतंकवाद रुका? महिला अपराध में यूपी देश में 28वें नंबर पर हैं। हम विकास कर रहे और यह लोग बदनाम कर रहे हैं। हम बच्चों को क से कसाब नहीं क से कंप्यूटर पढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने पीएम का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जनता में विकास की बजाय मतभेद की बात करते हैं जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में जमीनी विकास किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनी तो समाजवादी पेंशन की धनराशि 500 से 1000, किसान  दुर्घटना बीमा के तहत मिलने वाली धनराशि पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख, छोटे बच्चों और गर्भवती महिला को एक किलो घी तथा दूध दिया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा, रमापति यादव, महेंद्र यादव, पूर्व सांसद सीएन सिंह, डा. केपी यादव, प्रदेश आवास बंधु के उपाध्यक्ष अरुण दुबे, जिलाध्यक्ष राज नारायण बिंद आदि मौजूद रहे।

खुटहन प्रतिनिधि के मुताबिक,  शाहगंज विधानसभा के गजराज सिंह इण्टर कालेज के मैदान में जनसभा में  डिम्पल यादव ने कहा कि हम प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं और विरोधी वोट के लिए जाति धर्म और मजहब की राजनीति कर रहे हैं।कार्यक्रम में नदीम जावेद, इन्द्रमणि दुबे, मैनपुरी के विधायक राजू यादव ने संबोधित किया। संचालन विधायक एवं प्रत्याशी शैलेन्द्र यादव ललई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें