फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शहजादे से मां, दूसरे से बाप परेशान

Mon, 27 Feb 2017 01:13 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि  एक शहजादे से मां परेशान है तो दूसरे से उनका पिता दुखी है। शाह ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि यूपी में लगातार अपराध बढ़ने के बावजूद अखिलेश सरकार नंबर वन होने का दावा कर रही है। वह रविवार को मड़ियाहूं विधानसभा के जमालापुर स्थित दिनकर इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


पीएम मोदी के मन की बात पर अखिलेश द्वारा चुटकी लिए जाने पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि जिसे खुद समझ न हो, वह किसी के मन की बात को क्या समझ पाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश पिछड़ रहा है। मैं कहता हूं कि 60 साल में कांग्रेस ने क्या किया, किसको बिजली मिली, किसको पानी मिला। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने तो ढाई साल में हर घर तक गैस का चूल्हा पहुंचा दिया। 93 योजनाएं उत्तर प्रदेश को दीं लेकिन सपा सरकार ने उसे जनता तक नहीं पहुंचने दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश वास्तव में नंबर वन बन जाएगा। सभा का संचालन ब्रह्मदेव तिवारी ने किया। इस अवसर पर सांसद रामचरित्र निषाद, ब्रह्मदेव मिश्रा, मनोज, सात्विक तिवारी और  अजय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें