फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो बदमाश और एक सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नहोरा डेरवा पुलिया के पास मंगलवार की रात जलालपुर थाने की पुलिस, एसओजी टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया है। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया। सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष जलालपुर सत्यप्रकाश सिंह और स्वाट टीम के प्रभारी आदेश त्यागी मंगलवार की रात करीब 11 बजे सुरहुरपुर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त दो पहिया वाहन सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वाहन सवार ने पहले रफ्तार धीमी की, लेकिन करीब आते ही अचानक से रफ्तार तेज कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करते हुए पुलिस टीम नहोरा पुलिया के पास पहुंची, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली से सिपाही विकास सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि मामूली रूप से घायल सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दई गई। एएसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल बदमाशों में सौरभ गुप्ता निवासी सेहमलपुर थाना जलालपुर और रंजीत गौतम उर्फ राजा निवासी बड़ारी, धनियामऊ थाना बक्शा शामिल है। दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं। सौरभ के खिलाफ बदलापुर, बक्शा, जलालपुर थाने में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रंजीत गौतम पर जलालपुर और बक्शा थाने में लूट, प्राणघातक हमला समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें