फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: सामान लोडिंग के दौरान ट्रेलर की टक्कर से दो पिकअप के उड़े परखच्चे; दो की मौत

Sat, 08 Jun 2024 08:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur Road Accident News: जौनपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैसपार के पास शनिवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। दो पिकअप में सामान लोडिंग के दौरान अचानक आए एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ड्राइवर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Jaunpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैसपार के पास शनिवार की सुबह एक पिकअप से दूसरे पिकअप में माल लादते समय जौनपुर से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर कोतवाली निवासी गौतम घोष अपनी पिकअप पर सामान लाद कर जौनपुर की तरफ से सुलतानपुर जा रहा था कि रास्ते मे घटनास्थल पर खराब हो गया। मदद के लिए शिवगुलामगंज बाजार से सचिन गुप्ता को बुलाया दोनों दूसरे पिकअप पर सामान लोड कर ही रहे थे कि अचानक आ रही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें