ट्रैक खराब होने की वजह से उक्त ट्रेनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। यहां गति बाधित किया गया है। ट्रेने गति से चल सकें। इसके लिए रेलवे ट्रैक का मरम्मत किया जाना आवश्यक है। जफराबाद थानाध्यक्ष मधुप कुमार सिंह ने बताया कि रूट डायवर्ट की तैयारी जनपद के ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जा रही है। अभी यह निर्धारित नहीं किया गया है कि वाहनों को किस रास्ते से गुजारा जाएगा।
उम्मीद है कि लखनऊ से वाराणसी की दिशा में जाने वाले वाहनों को रेलवे फाटक से पहले आरटीओ ऑफिस के रास्ते से होते हुए नाथूपुर से सिंह कोल्ड स्टोर पर निकाला जाएगा। जबकि वाराणसी से लखनऊ दिशा में जाने वाले वाहनों को जफराबाद थाने से घुमाकर जफराबाद-जिला मुख्यालय मार्ग से निकाला जाएगा। जफराबाद स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कुछ समय तक ट्रेनें भी बाधित हो सकती हैं। अभी तक हमकों कोई लिखित जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।