फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जौनपुर आएगी मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति कनाडा सरकार ने भारत वापस भेजी है। सदियों पहले गायब हुई अन्नपूर्णा की मूर्ति काशी में एक बार फिर स्थापित होगी। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा खुद सीएम योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को काशी में करेंगे। इसके लिए मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति विभिन्न रास्तों से होते हुए आ रही है, जो आज जनपद में आएगी। यहां 111 ब्राह्मण वैदिक मंत्रोचार कर फूल वर्षा कर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

11 नवंबर को मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति दिल्ली से सुसज्जित वाहन से जुलुस के रूप में चली है, जो विभिन्न शहरों से होते हुए प्रतापगढ़ जिले के रास्ते 14 नवंबर को मुंगराबादशाहपुर पहुंचेगी। यहां दौलतिया मंदिर पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्धिवेदी, सांसद बीवी सरोज, भाजपा जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी पूर्व सांसद केपी सिंह, सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, ब्लॉक प्रमुख सतेन्द्र सिंह आदि स्वागत करेंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी शाम 4 बजे मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को 111 ब्राह्मणों द्वारा बैदिक मंत्रोचार कर फूल वर्षा कर रिसीव करेंगे। इसके बाद मछलीशहर में पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा, उसके उपरांत सिकरारा चौराहा पर भव्य स्वागत होगा। शहर में पालीटेक्निक चौराहा पर भारत विकास परिषद एवं गंगा समग्र मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा का ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार कर भव्य स्वागत होगा। इसके बाद मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति कोतवाली चौराहा के लिए प्रस्थान करेगी। जिसके बीच में संस्कार भारती, दुर्गा पूजा महासमिति, महादेव सेना, जेब्रा, गीतांजलि, संस्कृति प्रकोष्ठ, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ, प्रशस्य जेम्स जैसे तमाम सामाजिक संगठन द्वारा बीच-बीच में मां अन्नपूर्णा देवी के मूर्ति पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। कोतवाली चौराहा पर मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति पर पुष्पवर्षा कर 111 ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार कर भव्य स्वागत करते हुए जौनपुर के लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए वाहन रोका जाएगा। जहां माता का दर्शन श्रद्धालु जन करेंगे। जिसके उपरान्त चहारसू चौराहा, सदभावना पुल, कलेक्ट्री चौराहा, अम्बेडकर तिराहा, गांधी तिराहा, जगदीशपुर क्रासिंग होते वाहन सिरकोनी बाजार पहुंचेगी। जलालपुर चौराहे पर भव्य स्वागत होगा, उसके उपरान्त करखियाव औद्योगिक क्षेत्र में वाराणसी बार्डर तक मां अन्नपूर्णा देवी के वाहन को वाराणसी के श्रद्धालुओं को सौंपते हुए अंतिम दर्शन कर जौनपुर के लिये वापस लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें