फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बक्शा: थाना क्षेत्र के पुरेरामजी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बोलेरो की चपेट में आने से पंप के मैनेजर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो के अलावा शव को कब्जे में ले लिया। केराकत थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी 32 वर्षीय सुमित कुमार सिंह बक्शा स्थित पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर तैनात थे। सुमित सोमवार को करीब तीन बजे जौनपुर की तरफ से बाइक से पंप पर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे से पंप की ओर मुड़े , तभी पीछे से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल सुमित को पंपकर्मी जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शाहगंज: खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला गांव निवासी शाहजहां (45) पत्नी लाल मोहम्मद सोमवार को अपने बेटे के साथ आंबेडकर नगर जिले के जलालपुर स्थित बेटी के घर जा रही थीं। चिरैया मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से बाइक सवार महिला घायल हो गयी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर गांव निवासी सतीश दूबे (52) दवा लेकर शाहगंज से घर लौट रहे थे। वह बडागांव के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही शाहगंज डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गौराबादशाहपुर : लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदासपुर नेवादा निवासी कल्लू (26), सन्नी (27) एवं ऋषि (24) एक ही बाइक से गौराबादशाहपुर की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। वे बिथार गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे सन्नी का सिर फट गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे कल्लू और ऋषि को भी चोटें आईं और बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार केराकत कोतवाली क्षेत्र के झमका गांव निवासी टुन्ना नट (57) घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें