आजमगढ़ रोड बाईपास के समीप मंगलवार को देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को राजकीय पुरुष अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी श्याम विश्वकर्मा (35) पुत्र रमाशंकर अपने साथी आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी विकास (19) पुत्र राम जीत के साथ जेसीज चौक की ओर आ रहे थे। बाईपास के समीप सामने से आ रहे अलीगंज मोहल्ला निवासी संदीप (21) पुत्र जोखू की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।