फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 24 घंटे में बुखार से दो युवकों समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव में अलग-अलग परिवारों के दो युवकों ने बुधवार को तेज बुखार से कुछ घंटों में अचानक दम तोड़ दिया। दोनों शवों का अंतिम संस्कार पिलकिछा श्मशान घाट पर किया गया। घटना में मृत दोनों युवकों के परिजनों में मातम छा गया। जंघई स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस में यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

मेढ़ा निवासी मुन्ना मोदनवाल ऊर्फ माठा(39) पुत्र स्व.सुरेश को मंगलवार की रात तेज बुखार आया। एक निजी चिकित्सक से दवा ली गई। दूसरे दिन दोपहर में उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना इसी गांव के गोमती नदी के तटीय क्षेत्र निवासी श्यामलाल निषाद(36) पुत्र बलिराज निषाद के साथ हुई। वह मुंबई में रहकर समुद्र में मछुआरे का काम करता था। अभी दो दिनों पूर्व गांव आया था। वह दिन में खेत की मिट्टी की खोदाई का काम करने के बाद नदी में नहाने चला गया। स्नान के बाद घर पहुंचा तो उसे तेज बुखार हो गया। परिजन आनन फानन में उसे जनपद के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इन दोनों के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य महकमा नहीं कर रहा है। संवाद
.........................................................
कामायनी ट्रेन में यात्री की मौत
बलिया से चलकर कुर्ला तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन मे यात्रा कर रहे एक यात्री की मौत हो गई। जीआरपी ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ट्रेन के बुधवार को जंघई में शाम छह बजे पहुंचने पर आरपीएफ व जीआरपी के लोग जनरल बोगी के पास पहुंच गए। यात्री को बेहोशी हाल में उतरवाकर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज भदोही भेजवाया जहां चिकित्सकों ने बृत घोषित कर दिया। इस बाबत जीआरपी प्रभारी अली अतहर ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें