बदलापुर तहसील क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में बुधवार को जेसीबी लेकर बंजर खाते की भूमि से अतिक्रमण हटाने गए तहसील प्रशासन को अतिक्रमणकारियों के आगे झुकना पड़ा। अतिक्रमण हटाए बिना ही टीम लौटआई।
तहसीलदार राकेश कुमार नें अपने ही न्यायालय में स्वयं ग्राम सरोखनपुर के गाटा संख्या 1688 रकबा 036 डिसमिल पर से मनोज कुमार पुत्र मेवालाल शर्मा को बेदखल करते हुए बतौर क्षतिपूर्ति 4500 रूपये आरोपित किया। इसी आदेश के क्रम में एसडीएम संतवीर सिंह ,तहसीलदार राकेश कुमार पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर अवैध कब्जा हटाने के लिए गए थे। किन्तु अतिक्रमणकर्ता ने टीम को लौटा दिया।तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारी मनोज शर्मा ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। यदि तीन दिवस के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन अतिक्रमण हटावाएगा।