फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में हजारों का सामान जला, गाय झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के चककुतबी गांव के जगदीशपुर मजरे में शुक्रवार की भोर में शार्ट सर्किट से दो रिहायशी छप्पर में आग लग गई। इससे छप्पर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, खूंटे से बंधी एक गाय भी झुलस गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

संतराम मिश्रा परिवार संग छप्पर में गुजारा करते थे। शुक्रवार भोर में करीब चार-साढ़े चार बजे विद्युत शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ते हुए बगल के दूसरे छप्पर में पहुंच गई। ग्रामीणों के जुटने तक दोनों छप्पर और उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। छप्पर में बंधी गाय भी झुलस गई। अगलगी में 60 हजार से अधिक की क्षति बताया जा रहा है। पीडि़त की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। घटना के बाद वह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। छप्पर में रखा अनाज और गृहस्थी का सभी सामान जल जाने से दो जून की रोटी की भी समस्या बन गई हैं।
गोशाला में आग लगने से झुलसी गाय
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के संतराम मिश्रा निवासी भिवरहां (कुतबीचक) की गोशाला में शुक्रवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें बंधी गाय जल गई। आग की लपटें उठने से गोशाला में सो रहे गो पालक ने भाग अपनी जान बचाई। वहीं, अगलगी की इस घटना के कारण गोशाला में रखी चौकी, रजाई गद्दा जलकर राख हो गया। वहीं, पशु चिकित्सक पहुंचे और गाय का इलाज किए। उनके मुताबिक गाय की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें