फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल की मांग को लेकर रोक दी ट्रेन

Fri, 24 Mar 2017 01:06 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
ट्रेन के सामने बैठी महिलाओं को हटाती महिला सिपाही। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
पूर्वांचल को पृथक राज्य बनाने की मांग को लेकर आंदोलित पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के बैनरतले गुरुवार को लोगों ने रेलवे स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन को 10 मिनट तक रोक कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बलपूर्वक आंदोलनकारियों को मौके से खदेड़ दिया। दस मिनट देरी से ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के बैनर तले 50 से अधिक की संख्या में लोग दोपहर में रेलवे स्टेशन पहुंचे। छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वाली ट्रेन जैसे ही 12:10 बजे स्टेशन पहुंची तो आंदोलनकारी नारे लगाते हुए ट्रेन के इंजन के सामने आकर खड़े हो गए। सूचना पर एसडीएम सत्य प्रिय सिंह, क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव, स्टेशन अधीक्षक आर पी राम, तहसीलदार राम कैलाश सरोज पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पांच मिनट के अंदर ही आंदोलनकारियों को ट्रैक से खदेड़ दिया लेकिन दो महिला कांस्टेबिल मौके पर न होने के कारण ट्रैक पर बैठी दो महिला कार्यकर्ताओं को नहीं हटा सकीं। कुछ देर में पहुंची महिला सिपाहियों ने दोनों महिलाओं को पकड़ कर ट्रैक से हटाया।

पुलिस ने आंदोलन की अगुवाई कर रहे अनुज कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह राणा, वारिस सिद्दीकी, सूरज त्रिपाठी अजय सिंह सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 151 और रेलवे एक्ट की धारा 74 के तहत पाबंद कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें