विश्व जल संरक्षण दिवस पर विभिन्न संगठनों से जुटे लोगों ने रैली निकालकर जल संचयन के लिए जागरूक किया। जबबक जल बचाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में जल संरक्षण से होने वाले फायदे बताए गए।
जेसीआई की ओर से बुधवार को हनुमान घाट पर जल बचाने के लिए संगठन के सदस्यों ने शपथ लिया। संस्था अध्यक्ष आलोक सेठ ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को जल के लिए संघर्ष न करना पड़े इसलिए आज से ही हमें जल बचाना पड़ेगा। राधेरमण जायसवाल, केके जायसवाल,चन्द्रषेखर जायसवाल ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। संयोजक राकेश सोनी ने आभार जताया। इस मौके पर अतुल जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, आकाश, कटारिया, भरत सेठ, सुधीर सेठी, राजबीर चिटकारिया, मनोज सेठ आदि मौजूद थे।
प्राथमिक विद्यालय हकारीपुर में प्रधानाध्यापक निशा मिश्रा की अध्यक्षता में जल संरक्षण विषयक गोष्ठी का आयोजन कर जल के महत्व को बताया। छात्र और अभिभावकों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाया। इस मौके पर प्रधान अनिल चौहान, शंभूनाथ चौहान, निलेश, आदि मौजूद थी। जेसीआई क्लासिक की ओर से तिलकधारी मेमोरियल कालेज व नानक पब्लिक स्कूल की ओर से जल संचय, स्वच्छ पानी व सफाई व्यवस्था के लिए जागरूकता रैली निकली गयी। रैली सद्भावना पुल से निकल कर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर पालिका प्रांगण में सम्पन्न हुयी। अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि जल संरक्षण दिवस का महत्व तभी सफल होगा जब जल के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा होगी। प्रबन्धक डा. कैप्टन इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि जल संरक्षण से जीवन सुरक्षित है।
इस मौके पर श्रवण कुमार, प्रदीप सेठी, श्याम जी, संजीव साहू, रसाल बरनवाल, राजकुमार कश्यप, कार्तिक सेठी, सुभाष गुप्ता, अश्वनी मोदनवाल, रवि, राजेन्द्र स्वर्णकार, संजय, मनोज, कसौधन, मधुसूदन बैंकर, नीरज अग्रहरि, अविनाश आदि उपस्थित रहे। अभिताश गुप्ता ने आभार जताया। संयोजक श्रवण कुमार रहेे। 98 एनसीसी बटालियन की ओर से कर्नल पवन की देखरेख में जल दिवस मनाया गया। जल संरक्षण और उसके महत्व को बताया गया। मेजर पीपी सिंह, मेजर जिले सिंह, गिरी प्रसाद, लाल बहादुर थापा, जर्नादन सिंह, आदि मौजूद थे।