फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस विषय की परीक्षा उसी के शिक्षक कर रहे ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं में अनियमितता सामने आई है। जिस संस्थान में छात्र पढ़ते हैं उसी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। और उसी विषय के शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान और प्रबंध अध्ययन संकाय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पर पूरे परिसर के विभिन्न संस्थानों के छात्रों की परीक्षा चल रही है। परिसर में संचालित परीक्षा गाइड लाइन के विपरीत कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रबंध अध्ययन संकाय में एमबीए के छात्रों की परीक्षा उन्हीं के संस्थान में कराई जा रही है। जिस विषय के छात्र परीक्षा दे रहे हैं उसी विषय के शिक्षक परीक्षा में ड्यूटी कर रहे हैं। संस्थान के केंद्राध्यक्ष ने शोध छात्रों को परीक्षा ड्यूटी पर लगा दिया है। वरिष्ठ शिक्षकों की माने तो केंद्राध्यक्ष की मनमानी के चलते रिस्क लेकर परीक्षा ड्यूटी करनी पड़ रही है। ड्यूटी चार्ट चेक कर लिया जाए तो उसमें तमाम गड़बडि़यां देखने को मिल जाएंगी। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रबंध अध्ययन संकाय के परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए पानी की व्यवस्था ना होने पर उन्होंने जिम्मेदार को फटकार लगाई। तत्काल पानी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें