फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रामक वीडियो वायरल करने वाले को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 के संबंध में यूट्यूब पर भ्रामक जानकारी साझा करने वाले शख्स को बुधवार को 50-50 हजार के दो निजी मुचलके पर दीवानी कोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोपी को कोतवाली पुलिस चेन्नई से गिरफ्तार कर जौनपुर ले आई थी और सोमवार को उसे न्यायालय में पेश की थी। जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनमोहन मिश्रा चेन्नई में कारोबार करता है। वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाता है। पिछले दिनों उसने अपने यूट्यूब चैनल पर कोविड महामारी को लेकर भ्रामक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो को बहुत से लोगों ने साझा किया जो वायरल हो गया। इसे शहर कोतवाल संजीव मिश्रा ने स्वत: संज्ञान में लेकर केस दर्ज कर यूट्यूबर की तलाश शुरू की थी। यहां से चेन्नई गई पुलिस टीम उसे गिरफ्तार कर जौनपुर ले आई थी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट से बुधवार को 50-50 हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें