फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। मौसम की मार वायरल के प्रकोप के रूप में सामने आई है। बच्चे निमोनिया, बुखार, खांसी के चपेट में तेजी से आ रहे है। संक्रमण के चलते इस समय अस्पताल मरीजों से पटे पडे हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रति दिन काफी संख्या में इलाज कराने के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। बीते सोमवार को 1300, मंगलवार को 916, बुधवार को 858, बृहस्पतिवार को 878, शुक्रवार को 834, शनिवार को 917 मरीज ओपीडी में आए। इसकी चपेट में बच्चे भी बहुत तेजी से आ रहे हैं। बच्चों में संक्रमण इस कदर फैला है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कोई ऐसा घर नहीं बचा है, जिसमें कोई न कोई बीमार न हुआ हो। बच्चों में वायरल का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। युवा भी वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। सुबह से शाम तक पैथॉलाजी में भी जांच के लिए अपनी मरीज बारी आने का इंतजार करते देखे जा रहे हैं।
जौनपुर। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के कारण लोगों को मलेरिया और डेंगू का डर सता रहा है। 2 सितंबर से 6 अक्तूबर तक ओपीडी में बुखार से पीड़ित कुल 14804 लोग इलाज के लिए आए। जिसमें से 6080 लोगों की किट के जरिए डेंगू की जांच कराई गई। जांच में कुल 99 लोग डेंगू के धनात्मक लक्षण वाले पाए गए। जिनका सैंपल डेंगू की जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। मलेरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढने के कारण लोगों को डेंगू का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें