फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोसुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर हाईवे पर छोड़ा, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने पिटाई कर बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज के पास हाईवे पर छोड़ दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो विवाहिता अचेत हो चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता की बहन का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जहर खिलाकर पिटाई की और हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के पूरातेजी गांव निवासी पप्पू गौतम की बेटी अंजली (20) की शादी बीते अप्रैल महीने में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीखुर्द गांव निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। अंजली की बहन बबिता का कहना है कि अंजली की शादी जिस लड़के के साथ हुई है, उसकी पहले भी एक शादी हो चुकी है। शादी के दौरान ससुराल वालों ने यह बात छिपा ली थी। अंजली विदा होकर ससुराल गई तो यह जानकारी परिवार के लोगों को हुई कि लड़के की पहले भी एक शादी हो चुकी है। इसी बात पर अंजली मायके आई तो उसकी विदाई नहीं की जा रही थी। बाद में महिला थाने में केस सुलह समझौते के बाद 28 जुलाई को अंजली विदा होकर ससुराल गई। रविवार को ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर शंभूगंज के पास हाईवे पर छोड़ दिया। इस संबंध में सरायख्वाजा थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर प्रकरण संबंधी तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें