फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हुआ नकली नोटों को खपाने का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में एक बार फिर राष्ट्र विरोधी गतिविधियां सक्रिय हो गई है। युवाओं के जरिए जाली नोटों को खपाने का खेल तेजी से चल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से जाली नोट जनपद में आने का खुलासा पहले भी कई बार हो चुका है। इसमें लगे लोग दूसरे जिले और प्रांतों में रहकर इस तरह का काम करने वालों के संपर्क में हैं। पूर्व में भी इस तरह के कई मामले जनपद में सामने आ चुके हैं। जून माह में इस खेल में शामिल चंदौली जिले के सैयदराजा निवासी रामदास को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह साल 2018 में शाहगंज के अयोध्या मार्ग स्थित दादर पुल के समीप की गई कार्रवाई के दौरान फरार हो गया था। जहां से पुलिस ने नौ लाख के जाली नोट बरामद किया था। यह बरामदगी मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने उस समय की थी जब नकली नोटों के कारोबारी डीलिंग कर रहे थे। उनके पास से एक लाख 39 हजार के असली नोट भी मिले थे। इस दौरान पांच कारोबारियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसी तरह सुरेरी पुलिस ने नवंबर 2020 में जाली नोट छापने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 27 जाली नोट, छापने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व अन्य सामानों के अलावा बाइक बरामद हुई थी। साल 2018 में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ले में पुलिस ने 22 हजार 600 रुपए के नकली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर दो सौ रुपये के 113 नकली नोट बरामद किए हैं। इस समय छोटे-छोटे बाजारों के अलावा आसपास के जिले में भी जाली नोटों को खपाने का काम चल रहा है। इसकी शिकायत होने पर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इस राष्ट्रविरोधी काम धंधे में ग्रामीण इलाके के युवाओं को शामिल किया गया है। क्राइम ब्रांच से जुड़े एक जिम्मेदार की मानें तो धर पकड़ में जुटी पुलिस इस खेल में शामिल कुछ लोगों के करीब तक पहुंच गई है। पुलिस ने सदर और मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के तीन-चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर जाली नोट भी बरामद की है। इस संबंध में पूछे जाने पर एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस कार्रवाई में लगी है। जल्द ही ऐसे लोगों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें