क्षेत्र के मुंगरडीह गांव में बन रही सड़क में अनियमितता व गुणवत्ता विहीन की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता बीपी सिंह ने काम को रोकवा दिया। ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए सड़क को पुन: निर्माण कराने का आदेश दिया।
लोक निर्माण विभाग तीन दिन से सड़क का निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। सड़क की मोटाई 20 एमएम होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा समय में ठेकेदार द्वारा 14 एमएम मोटाई की सड़क बनवा रहा है। साथ ही सड़क पर पड़ी मिट्टी को हटाए बिना ही उस पर सड़क बनाई जा रही है। जो अभी से ही उखड़ने शुरू हो गई है। इसकी शिकायत लोगों ने सहायक अभियंता बीपी सिंह से किया। बृहसपतिवार को मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता बीपी सिंह ने काम रोकवा दिया। ठेकेदार को फोन करके सड़क का निर्माण फिर से कराने का निर्देश दिया। गुणवत्ता के साथ सड़क का फिर से निर्माण कराने का ठेकेदार को आदेश दिया। जेई क़ौलेश कुमार, जेई रमाशंकर यादव, मेठ लालमन यादव के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।