फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने रोका दो कर्मचारियों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का सीएमओ डाक्टर लक्ष्मी सिंह ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही पर दो स्वास्थ्य कर्मियों का अक्टूबर का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने निरीक्षण में पाया कि माह सितंबर में एएनएम रंजना ने एक भी टीकाकरण सत्र का आयोजन नहीं किया। इस लापरवाही पर वार्ड ब्वाय अमन मौर्या, एएनएम रंजना का वेतन बाधित किया गया। निर्देशित किया कि इन टीकाकरणों में सुधार कर नियंत्रक प्राधिकारी, समुचित प्रधिकारी के माध्यम से अपना-अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें तभी वेतन आहरण पर विचार किया जाएगा। सीएचओ सुनचना मौर्या के जरिए कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा था। फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार व स्वीपर राहुल उपस्थित रहे। डाक्टर रत्नेश कुमार मानसिक रोग के प्रशिक्षण के लिए वाराणसी में है। वार्ड ब्वाय अमन मौर्या दो दिन से अनपुस्थित चल रहे है उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें