फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पागल सियार का आतंक: 10 ग्रामीणों समेत कई मवेशियों को काटकर किया घायल, लोगों ने घेरकर मार डाला

Sat, 09 Oct 2021 01:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के मछलीशहर और केराकत क्षेत्र के लोग  इन दिनों लोग एक पागल सियार के खौफ से सहमे हुए हैं। दो दिनों में पागल सियार ने 24 घंटे के अंदर 12 से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया। शनिवार सुबह पागल सियार को मार दिया गया। 
विज्ञापन
सियार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के कई गांव के लोग इन दिनों पागल सियार के आतंक से सहमे हुए हैं। मछलीशहर के बाद अब केराकत कोतवाली क्षेत्र में पागल सियार ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। हालांकि साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने सियार को घेरकर लाठी से पीटकर मार डाला।  केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में शनिवार तड़के चार बजे एक पागल सियार आबादी के बीच घुस आया। 

विज्ञापन


इस दौरान घर के बाहर सो रहीं मिला गुप्ता, प्यारी सिंह, जयप्रकाश शुक्ला, रमेश शुक्ला,चंद्रमा पाठक,अमन शुक्ला,आकाश शुक्ला ,महेश गौड़, कृपा राम,लालू राम को काटकर जख्मी कर दिया। वहीं अंगनु राजभर की गाय व बछड़े, पप्पू गुप्ता की भैंस, सोमारू मौर्या की भैंस, दीनानाथ की गाय व भैंस, दीपचंद की बकरी, अश्वनी सिंह की गाय व अदालत पाठक की गाय को भी काट लिया।

गांव के गोपाल सिंह के घर के बाहर सो रहे स्वजनों पर हमला बोला, तभी बहादुरी दिखाते हुए प्रदीप सिंह व अन्य ने लाठी-डंडा लेकर सियार को घर लिया और पीटकर मौत के घाट उतार दिया। गांव निवासी चंद्रभान सिंह ने बताया कि दो सियार एक साथ दिखाई पड़े थे। जहां एक के मारे जाने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं, वहीं दूसरे सियार का भय ग्रामीणों को सता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार रात  मछलीशहर विकास खंड के गांव अमारा, करौदी, करौरा में पागल सियार के हमले से कई लोग घायल हो गए हैं।  बाहर टहल रहे तारा देवी पत्नी हरिशचंद्र चौहान, गोरे पुत्र राम विलास निवासी अमारा, मोनू सरोज व साधु गौतम निवासी करौदी सहित कई लोगों को काट कर घायल कर दिया था। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। ग्राम प्रधान अमारा शिवनाथ मौर्य ने बताया सूचना के बाद गांव मे वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें