फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन की खोज में जिले के बाहर भी भेजी गई टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाने से हथकडी सहित फरार हुए अभियुक्त चंदन सोनकर की खोज में अब पुलिस की कुछ टीमें जिले के बाहर भी भेज दी गई है। वहीं, पूरे मामले की जांच कर रहे सीओ केराकत शुभम तोडी ने अपनी रिपोर्ट बुधवार को एसपी अजय साहनी को सौंप दी है।
विज्ञापन

शकरमंडी निवासी चंदन सोनकर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार धर पकड़ कर रही है। पुलिस चंदन के परिवार, रिश्तेदारों के साथ-साथ संपर्क में आने वालों पर लोगों पर दबाव बना रही है। इसके लिए कई लोगों को पूछताछ के लिए भी उठा और छोड़ रही है। दूसरी ओर सर्विलांस की मदद से भी संदिग्ध लोगों को उठाना तेज कर दी है। इतना ही नहीं लखनऊ, सहित कुछ इलाकों में भी पुलिस की टीमें भेजने की खबर आ रही है। वहीं, पुलिस से जुड़े लोगों की मानें तो पूरे प्रकरण को लेकर एसपी अजय साहनी का सख्त रूख हैं। दूसरी ओर मामले की जांच कर रहे सीओ केराकत ने भी घटना से लेकर अब तक की हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर एसपी को सौंप दिए हैं। जिसमें लापरवाही की भी बात सामने आ रही हैं। माना जा रहा है इस रिपोर्ट के बाद एसपी प्रभावी कार्रवाई कर सकते हैं। इस संबंध में एएसपी सिटी डा. संजय कुमार का कहना है कि धर पकड़ के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें