फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने मूल्यांकन का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए मूल्यांकन केंद्र पर सोमवार को पहुंचे विधि विभाग के शिक्षकों ने बकाया भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। बीसीए की कापियों का मूल्यांकन करने पहुंचे परीक्षकों ने भी कहा कि जब तक पिछला बकाया नहीं मिल जाता तब तक कापियां नहीं जांची जाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार को सैकड़ों की संख्या में एलएलबी व बीसीए परीक्षक विश्वविद्यालय परिसर के मूल्यांकन के लिए पहुंचे। पिछले मूल्यांकन का बकाया मांगने लगे। जिस पर जिम्मेदार लोगों ने मामले में आनाकानी की। जिससे नाराज एलएलबी व बीसीए के परीक्षकों ने यह कहते हुए मूल्यांकन करने से इनकार कर दिया कि जब तक बकाया भुगतान नहीं हो जाता, तब तक मूल्यांकन कार्य ठप रखा जाएगा। सोमवार को मूल्यांकन कार्य बाधित रहा। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व बीएड परीक्षकों ने बकाया भुगतान व तीन सूत्रीय मांग को लेकर दो दिन तक मूल्यांकन प्रक्रिया बाधित किया था। जिसके बाद कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने परीक्षकों की दो मांगें तत्काल मान ली थी। बकाया भुगतान का भरोसा दिलाते हुए मूल्यांकन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें