फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कालेज में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, बीकाम की काउंसलिंग 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी कालेज में दाखिला के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया गया। स्नातक कक्षाओं में दाखिला के लिए काउंसिलिंग की तिथि भी घोषित कर दिया है। काउंसिलिंग 27 सितंबर से शुरू होगी। 27 और 28 सितंबर को वाणिज्य विभाग की सीटों को भरन के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी। दो दिन काउंसिलिंग कराई जाएगी। 29 और 30 सितंबर को बीएससी कृषि में दाखिला के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह का कहना है कि प्रवेश परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। काउंसिलिंग के लिए विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए काउंसिलिंग के जरिए सीटें भरी जाएंगी। बीए और बीएससी की काउंसिलिंग अक्तूबर के पहले सप्ताह में कराने की तैयारी है।
टीडी कालेज में स्नातक स्तर पर कला संकाय में 1620 के करीब सीटें हैं। कामर्स में 360, विज्ञान (बायोलाजी) में 454 और विज्ञान ( मैथ्स) में 467 सीटें और बीएससी कृषि में 220 सीटों पर दाखिला होना है। इसके अलावा पीजी स्तर पर हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, सैन्य विज्ञान, मनोविज्ञान आदि विषयों में 60-60 सीटों पर दाखिला होना है। इसके अलावा विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान में 25, रसायन विज्ञान में 45, गणित में 80, वनस्पति विज्ञान में 20, प्राणि विज्ञान में 20 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। कृषि विज्ञान के नौ संकायों में स्नातकोत्तर स्तर पर 15-15 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। एलएलबी के 300 और एलएलएम में 20 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें