फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6566 हेक्टेयर में फसल उत्पादन का निर्धारित हुआ लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय जायद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जायद अभियान में फसल उत्पादन की रणनीति पर चर्चा की गई। कृषि निदेशक विवेक सिंह ने बताया कि फसल उत्पादन रणनीति में फसल सघनता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए प्रदेश की फसल सघनता में वृद्धि एवं विशेष रूप से दलहनी फसलों के आच्छादन खाली खेतों में कराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव कृषि डा. देवेश चर्तुवेदी ने पीएम किसान योजनांतर्गत ई-केवाईसी की अनिवार्यता की जानकारी दी। ई-केवाईसी के लिए मोबाइल एप तैयार कराया गया है। कृषक स्वयं अपने मोबाइल फोन से 31 मार्च तक ई-केवाईसी कर लेें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर न होने पर सीएससी से कराएं अन्यथा अगली किस्त रुक जाएगी। अधिकारियों से लंबित डाटों के संशोधन एवं कृषि यंत्रों के सत्यापन कर बिल पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने कहा कि एफपीओ (कृषि उत्पादन संगठनों) को प्रोत्साहित किया जाए। तीनों फसलों का प्लान तैयार कराकर उन्हें प्राकृतिक खेती, मूल्य संवर्धन, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग से जागरूक कर उनकी आमदनी बढ़ाए। कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों द्वारा जायद, मक्का, उर्द, मूंग, सूरजमुखी, सब्जी, हरा चारा एवं हरी खाद उत्पादन की तकनीकी की जानकारी दी। गोष्ठी में प्रत्येक मंडलों के कमिश्नर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, कृषि विभाग एवं प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ अनुपम शुक्ला ने हरी खाद के लिए ढैंचा बीज की डिमांड के लिए उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया। उपकृषि निदेशक जयप्रकाश ने बताया कि जनपद को जायद में कुल 6566 हेक्टेयर में खेती करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें मक्का 1516 हेक्टेर, उर्द 1377 हेक्टेयर, मूंग 1317 हेक्टेयर, सूरजमुखी 06 हेक्टेयर, सब्जियां 1930 हेक्टेर तथा हरा चारा 420 हेक्टेअर उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें