खेतासराय थाना क्षेत्र के नौली जहरुद्दीनपुर गांव से बुधवार की शाम 6 एक युवक को बाइक सवार युवक बैठाकर फरार हो गया। परिजनों ने युवक का अपहरण होने की आशंका जताई है। इसकी खबर लगते ही सीओ शाहगंज मौके पर पहुंच गए। साथ थी पुलिस ने नाकेबंदी कर अपहृत युवक की तलाश में जुट गई है।
कुंदन (18) घर के बाहर अपनी मां के साथ बैठा था। उसके पिता कमलेश और उसके दादा नौली तिराहे पर बाजार में थे। इसी बीच करीब 6 बजे एक युवक बाइक से उनके घर पहुंचा। बाइक सवार युवक किसी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कुंदन की मां से एक हजार रुपए मांगने लगा। कुंदन की मां ने पैसा न होने बात कही। इसपर बाइक सवार युवक ने कुंदन को यह कहते हुए अपनी बाइक पर बैठा लिया कि नौली तिराहे पर योजना का लाभ देने वाले बैठे हैं। साथ में चलकर उनसे बात कर लो। उस अज्ञात बाइक वाले के साथ कुंदन चला गया। लगभग एक घंटे तक कुंदन घर नहीं लौटा तो उसकी मां परेशान हो गई। थोड़ी ही देर में कमलेश, घर आ गए। पूरी कहानी जानने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। रात करीब साढ़े आठ बजे सीओ शाहगंज अंकित कुमार और प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव भी पीड़ित के घर गए। घटना की जानकारी हासिल की। इस संबंध में सीओ ने बताया कि सूचना मिली है कि युवक किसी के साथ बाइक पर बैठ कर चला गया है। परिवार के लोगों से पूछताछ कर लापता युवक के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।