फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटी व क्विज में कंपोजिट विद्यालय गरियांव के छात्र रहे विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के सभी परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को चीतापुर करकोली गांव के क्रीड़ांगन पर हुई, जिसमें प्रा. व जूनियर स्तर के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। खेल का शुभारंभ ग्राम प्रधान संतोष यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। पीटी व क्विज प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय गरियांव के छात्र विजयी रहे। वहीं जूनियर स्तर पर कबड्डी और खो -खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय मुड़ाव और बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय गरियांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ऊंची कूद में प्रियांशू व स्नेहा मौर्य गरियांव तथा लंबी कूद में राहुल व सुंदरी मुंडाव के छात्रों ने बाजी मारी। वहीं प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग कबड्डी में गरियांव बालिका वर्ग में मुंडाव प्रथम स्थान पर आए। खो -खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में गरियांव व बालक वर्ग में मुंडाव विजयी हुआ। दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर में राहुल सिंह मुंडाव, 100 मीटर में नौशाद सरायखेम, 200 मीटर में प्रियांशू गिरी गरियांव विजयी रहे। डॉ. रविकांत पांडे व मो. इमरान ने खेलों का संचालन किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. धनंजय तिवारी व न्याय पंचायत प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने सभी छात्रों को शील्ड व मेडल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें