फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड की 298 सीटों पर नहीं मिले छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विवि के बीपीएड सत्र 2020-22 की दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी कॉलेजों में सीटें नहीं भर पाई। बीपीएड के 8 महाविद्यालयों में कुल 400 सीटों पर दाखिला होना था, लेकिन महज 108 पर ही प्रवेश हो पाया है। शेष 292 सीटों के लिए छात्र नहीं मिल रहे। खाली सीटें न भरने से विवि. से संबंद्ध कई बीपीएड महावद्यिालयों में ताला लगने की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

छात्र नहीं मिलने से कॉलेजों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। कॉलेज संचालकों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं संबद्ध न खत्म हो जाए। पहली काउंसिलिंग में 68 छात्रों ने काउंसिलिंग कराने के बाद प्रवेश लिया था। शुक्रवार को दूसरी काउंसिलिंग कराई गई, जिसमें 40 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। कुल मिलाकर 108 सीटों पर दाखिला हो पाया है। अभी भी 298 सीटें खाली पड़ी हैं। कई कॉलेजों में दाखिला नहीं होने से खर्च निकालना मुश्किल होगा। ऐसे में उन पर ताला बंद होने की स्थिति पैदा हो गई है। चालू सत्र में छात्र नहीं मिलने से महाविद्यालय ही नहीं विश्वविद्यालय को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। शुक्रवार को हुई काउंसिलिंग में संयोजक डॉ. वीरेंद्र विक्रम यादव, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. प्रमोद कुमार कौशिक, केशव प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें