फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 51 केंद्रों पर होगी प्रवक्ता की प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारी ने राम प्रकाश ने बताया कि लोक सेवा आयोग प्रयागराज की तरफ से संचालित राजकीय इंटर कालेज के प्रवक्ता पद की प्रारंभिक परीक्षा जिले के 51 केंद्रों पर 19 सितंबर को होगी।। परीक्षा सुबह 11 से अपराह्न एक तक होगी। परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी वाले केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से परीक्षा समाप्ति तक मौजूद रह कर परीक्षा संपन्न कराएंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रथम सत्र की गोपनीय शील्ड पैकेट के लिए कोषागार में सुबह 6 बजे उपस्थित होंगे। गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने से 1.30 घंटा पहले केंद्रों पर प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिला मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें