फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर सीट से बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाने पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष, फूंका पुतला

Mon, 15 Apr 2024 08:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर लोकसभा सीट से बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला भी फूंका। उन्होंने जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की। साथ ही कहा कि प्रत्याशी बदले जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
Jaunpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करंजाकला ब्लॉक के सफदरगंज बाजार में समाजवादी पार्टी की ओर से बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर से प्रत्याशी बनाने पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। इसे लेकर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और विरोधी नारे लगते हुए पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी बदलने की मांग की है। साथ ही चेतवानी दी कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा तब तक इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे।
विज्ञापन


 जौनपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में अंदरूनी विरोध है। क्षेत्रीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग आक्रोष जाहिर करते हुए विरोध किया। सफदरगंज बाजार में तख्तियां बैनर पोस्टर लेकर सभी पहुंचे।

बाहरी प्रत्याशी हटाने की मांग करते हुए, जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की। इस दौरान बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाए और कहा कि यह एनएचआरम घोटाले में भी फंसे हैं। ऐसे में पार्टी की छवि धूमिल होगी।
विज्ञापन


जिले में तमाम नेता कार्यकर्ता हैं उन्हीं में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जाए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बाबू सिंह कुशवाहा का  प्रतिकात्मक पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सपा नेता अग्रसेन यादव ने कहा कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, अमरेश यादव, पोलू यादव, बृजेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें