फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर लोस सीट पर बाहरी बनाम स्थानीय लड़ाई संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। इंडिया गठबंधन की तरफ से जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के मैदान में आने से हलचल तेज हो गई हैं। बीजेपी ने इस सीट से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। कयास लगाया जा रहा है कि अब लड़ाई बाहरी बनाम स्थानीय की होगी। बाबू सिंह कुशवाहा बाहरी हैं। हालांकि बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले कृपाशंकर ने अपना अधिक समय महाराष्ट्र में बिताया है। 2024 लोस चुनाव में अपनी पुश्तैनी जमीन पर राजनीति करने आए हैं। राजनीति जानकारों का कहना है कि बाबू सिंह कुशवाहा पूरी तरह से बाहरी हैं। तत्कालीन बसपा सरकार में उनकी गिनती सबसे ताकतवर मंत्री में होती थी। वह एमएलसी व दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि मौर्या समाज का उस कद का कोई बड़ा नेता न होने के चलते बाबू सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है।

यहां पर करीब डेढ़ लाख मौर्या मतदाता हैं, जिनको साधने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक मतदाताओं पर भरोसा होगा। गैर जनपद से आए उम्मीदवार पर जनता कितना भरोसा करती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
विज्ञापन

18 चुनावों में दो बार सपा को मिली जीत

जिले में अब तक जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में 18 बार चुनाव हुए हैं। इसमें छह बार कांग्रेस तो चार बार भाजपा, एक बार जनसंघ, एक बार जनता पार्टी, एक बार जनता दल, एक बार भारतीय लोकदल, दो बार बसपा, दो बार सपा ने जीत दर्ज की हैं। इस लोकसभा की दो विधानसभा सीटें मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर सपा के पास हैं तो शाहगंज, बदलापुर व सदर सीटें भाजपा व गठबंधन के खाते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें