फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई में छह मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से प्रत्येक सोमवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक आयोजित होने वाली जन सुनवाई में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल छह शिकायतें आईं। सभी मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई में सोनू चौरसिया उमरपुर, जलालुद्दीन तालतला, बसंत भावराजीपुर, संतोष शहाबुद्दीनपुर, गायत्री देवी जहांगीराबाद, केवट लाल हरिपुर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। सफाई, छुट्टा पशुओं को पड़ने और हैंडपंप खराब होने की शिकायत की। इस पर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में विशेष अभियान चलाकर नाले व नालियों की सफाई कराई जा रही है। जन्म-मृत्यु से संबंधित प्रमाण-पत्रों के कार्य को पूरा किया जा रहा है। जलकल विभाग की विभिन्न चीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आवारा पशुओं को प्रतिदिन पकड़कर अस्थाई गोशाला में चिकित्सक की निगरानी में उसको रखा जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि नगर को साफ बनाने में सहयोग करें। कूड़े को कूड़ेदान ही डालें। जौनपुर को स्वच्छ बनाना है। इस अवसर पर जलकल प्रभारी उमेश प्रसाद, जेई दीपक शाह, टीएस ओपी यादव, ओएस अनिल यादव, डीपीएम अमित यादव सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, बिजली विभाग प्रभारी वीरेंद्र सिंह व अन्य कर्मचारी शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें