फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मेडिकल कालेज की शटरिंग गिरी, बाल-बाल बचे श्रमिक

विज्ञापन
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के बारजे की शटरिंग गिरने के बाद बिखरा मलबा।- संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
करंजाकला। सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के एडमिन भवन के बारजे की शटरिंग शुक्रवार की शाम उस वक्त भरभराकर ढह गई जब बारजा ढालने की तैयारी चल रही थी। मौजूद श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग ढहने से परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। अभी पांच दिन पहले बिल्डिंग की एक दीवार गिरने से महिला मजदूर की बच्ची जख्मी हो गई थी।
विज्ञापन

सिद्दीकपुर उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी इसी महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए डीएम खुद निर्माण कार्य की मानीटरिंग कर रहे हैं। अभी एक दिन पहले बृहस्पतिवार को डीएम ने इस निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण भी किए थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था से लेकर कंस्ट्रक्शन कंपनी को सख्त निर्देश दिया था कि कार्य में तेजी लाने से पहले गुणवत्ता में सुधार किया जाए, नहीं तो किसी भी हाल में जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन डीएम का निर्देश को मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लगी कंपनियों ने गंभीरता से नहीं लिया। गुणवत्ता की सुधार की दिशा में एक भी कदम नहीं उठाया जा रहा है और एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काम में लगे करीब 24 श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 14 अगस्त की दोपहर ओपीडी के चतुर्थ तल पर एक महिला श्रमिक अपनी डेढ़ वर्ष की पुत्री को लेकर कार्य कर रही थी तभी भरभरा कर एक 10 फीट ऊंची दीवार गिर गई जिसमें दबकर बच्ची जख्मी हो गई थी। जिम्मेदारों ने उस घटना को दबा दिया था। पिछले एक साल में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
.....
शटरिंग गिरने की सूचना मिली है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इसके लिए रिपोर्ट मांगी गई है।- मनीष कुमार वर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें