क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सोमवार को देर शाम क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित बलुआ गांव में स्थित शहीद स्मारक के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि के रक्षक और उद्धारक के रूप में धनियामऊ पुल कांड में शामिल अमर शहीद देश के धरोहर हैं। उनकी कीर्ति से देश प्रकाशित हो रहा है। मुख्य द्वार के लोकार्पण के पहले विधायक ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर सपूतों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गंगा प्रसाद सिंह, चन्द्रभान सिंह, वीरभान सिंह, दुर्गेश तिवारी, विनय यादव, पंकज मिश्रा, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।