फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 गोवंश के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली बदलापुर एवं महराजगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की रात वध के लिए ले जा रहे 17 गोवंशों समेत सात तस्करों को दबोच लिया। संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करने के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बदलापुर योगेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की पशु तस्कर कुछ ही देर में महराजगंज की तरफ से निकल रहे हैं। उन्होंने घटना की सूचना थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार शुक्ला को देते हुए इंदिरा चौक पर घेराबंदी शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद एक तेज रफ्तार ट्रक महराजगंज की तरफ से आती हुई दिखाई पड़ी। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ट्रक को सुल्तानपुर रोड की तरफ मोड़कर भागने लगा। पीछे से एसओ महराजगंज व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर ने ट्रक का पीछा कर लिया। खजुरन मोड़ तक जाते-जाते पुलिस टीम ने ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक ने प्रभारी निरीक्षक बदलापुर की गाड़ी पर टक्कर मारने का प्रयास किया। घटना में पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। सभी तस्करों को पुलिस थाने ले आई। जहां पूछताछ के दौरान अपना नाम विजय कुमार गौतम निवासी सवंशा, सुखई, शाहिद अहमद, आबिद, जुबेर अहमद, गुलशेर, नमनम निवासी लमहन थाना महराजगंज बताया। कड़ी पूछताछ के बाद तस्करों ने स्वीकार किया कि वे ट्रक में लदी 5 गाय, तीन सांड, आठ भैंस व एक पड़वा लेकर वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामद पशुओं को शाहपुर गांव स्थित गोशाला में सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें